दिनांक 14.01.2022 को गोण्डवाना सेवा न्यास अमूरकोट अमरकंटक एवं गोण्डवाना समाज जबलपुर मध्यप्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में गोण्डवाना के महामानव, गोण्डवाना रत्न दादा हीरासिंह मरकाम जी की 80वां जयंती (जन्मोत्सव) गोण्डवाना सेवा न्यास अमूरकोट अमरकंटक अखंड ज्योति फडापेन ठाना जमुनादादर में भव्य कार्यक्रम के रूप में मनाया गया। जिसमें कार्यक्रम के..

Gondwana Ratna, Dada Hira Singh Markam, Unveiling the idol of Gondwana Ratna Dada Hira Singh Markam
Unveiling the idol of Gondwana Ratna Dada Hira Singh Markam

मुख्य अतिथि -तिरुमाल तुलेश्वर सिंह मरकाम जी (राष्ट्रीय अध्यक्ष गोण्डवाना गणतंत्र पार्टी) ,

विशिष्ट अतिथि -तिरुमाल इंद्रपाल सिंह मरकाम (गोण्डवाना राष्ट्रीय पूनेमाचार्य )

विशिष्ट अतिथि -तिरुमाल माथूर सिंह कोर्राम जी (संरक्षक गोण्डी धर्म संरक्षण समिति छ.ग.) ,

अतिविशिष्ट अतिथि – तिरुमाल जनकध्रुव जी (राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष गोण्डवाना सेवान्यास अमूरकोट अमरकंटक) ,

कार्यक्रम की अध्यक्षता -तिरुमाल नंदकिशोर राज (अध्यक्ष गोण्डवाना सेवागोण्डवाना अमूरकोट अमरकंटक) जी ने किया।

सबसे पहले फडापेन गोंगों के पश्चात  गोण्डवाना के महामानव, गोण्डवाना रत्न दादा हीरासिंह मरकाम जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें याद करते हुए गोण्डवाना समाज जबलपुर मध्यप्रदेश के सौजन्य से दादा हीरासिंह मरकाम जी की मूर्ति अनावरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तिरुमाल तुलेश्वर सिंह मरकाम जी (राष्ट्रीय अध्यक्ष गोण्डवाना गणतंत्र पार्टी ) के द्वारा किया गया। कार्यक्रम को आगे बढाते हुए दादा हीरासिंह मरकाम जी की मूर्ति स्थापना अखंड ज्योति फडापेन ठाना जमुनादादर अमरकंटक में गोण्डवाना के राष्ट्रीय पूनेमाचार्य तिरुमाल इंद्रपाल सिंह मरकाम जी के नेतृत्व में किया गया। उपस्थित जनसमुदाय ने दादा मरकाम जी के मूर्ति पर अपनी भावभीनी पेनांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में प्रमुखरुप से डा.बालमुकुंद मरावी (सचिव गोण्डवाना सेवान्यास अमूरकोट अमरकंटक), बी.एल.जगत (जिला संयोजक बिलासपुर ), तिरुमाल उदय पंद्राम जी (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गों.ग.पा.), तिरुमाल मनोहर ध्रुव (अध्यक्ष सरपंच कोटा जिला बिलासपुर), तिरुमाल बी.एस.राज (अध्यक्ष फडापेन ठाना डूमरकछार पाली), तिरुमाल -कुलदीप मरकाम (प्रदेश संगठन मंत्री गों.ग.पा), तिरुमाय प्रीतम पंद्राम (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मात्रृशक्ती प्रकोष्ठ गों.ग.पा), रितु पंद्राम युवानेता (गों.ग.पा), सहित बडी संख्या में मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ एवं देशभर से आये गोण्डवाना रत्न हीरासिंह मरकाम जी के गोण्डवाना समग्रकांति आंदोलन के अनुयायी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here