

29 सितम्बर2021, कुशीनगर: अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ जनपद कुशीनगर के तत्वाधान में दिन बुधवार को आवश्यक बैठक कप्तानगंज तहसील के श्री रामजनकी मन्दिर के बगल में स्थित पार्क में किया गया।
जिसमें मुख्य अतिथि रामकोला के पूर्व विधायक श्री पूर्णमासी देहाती जी,
विशिष्ट अतिथि श्री विनय प्रकाश गोंड प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ उत्तर प्रदेश,
अध्यक्षता श्री दिग्विजय नाथ गोंड जिलाध्यक्ष तथा कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव मनोज कुमार गोंड ने किया।
इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डा पूर्णवासी देहाती जी ने कहा कि अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ बहुत ही मजबूत संगठन है जिसमें बहुत ताकत है, इसे और सुसंगठित करने की आवश्यकता है। विशिष्ट अतिथि श्री विनय प्रकाश गोंड ने कहा कि अगर गोंड जाति का उत्पीड़न बंद नहीं हुआ तो आगामी भविष्य में बिरादरी को एकजुट होकर शासन प्रशासन को मुहतोड़ जवाब देना पड़ेगा। प्रदेश महासचिव श्री बिंदेश्वरी प्रसाद गोंड जी ने कहा कि अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ उत्तर प्रदेश गोंड जाति के विकास एवम उत्थान के लिए बाध्य है। प्रदेश उपाध्यक्ष श्री प्रीतम नाथ गोंड जी ने कहा कि संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा और संगठित होकर लड़ना चाहिए, तभी जाकर समाज का भला हो सकता है।
All India Gond Tribal Union Branch meeting in Kushinagar 01 All India Gond Tribal Union Branch meeting in Kushinagar 02
इस कार्यक्रम को वीरेन्द्र कुमार गोंड,जिला सचिव रविन्द्र कुमार गोंड, जिला संगठन मंत्री श्री सुरेंद्र कुमार गोंड, जिला उपाध्यक्ष श्री रामायण गोंड, कृष्ण मुरारी गोंड तहसील अध्यक्ष कप्तानगंज, सूरज कुमार गोंड तहसील अध्यक्ष हाटा, गोपीचन्द गोंड, जगदीश प्रसाद गोंड, हीरामन गोंड, भोला प्रसाद गोंड आदि ने मनोज कुमार गोंड, सूरज कुमार गोंड, हरिगोबिंद गोंड संबोधित किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से अनुराग गोंड, नागेश्वर गोंड, नंदलाल गोंड, बांकेलाल गोंड, दरोगा गोंड, पलटन गोंड, हरिनाथ गोंड, विजय कुमार गोंड, सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। भवदीय मनोज कुमार गोंड जिला महासचिव अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ जनपद कुशीनगर उत्तर प्रदेश।